Friday, November 26, 2010

फैशन ज्योतिष

फैशन ज्योतिष : फैशन इंडस्ट्री बेहद तेजी से बढ़ रही है। हर दिन यह अपने साथ नई तकनीक और बाजार के नए ट्रैंड्स को जोड़ती जा रही है। इन दिनों फैशन की गलियों में जो नया नाम सुनाई दे रहा है वह है फैशन ज्योतिष,जहां परिधानों के डिजाइन और स्टाइल में ज्योतिष के अनुभव भी शामिल हैं। मंत्रों और श्लोकों के बाद अब राशिफल बांच रहे हैं डिजाइनर। क्या आप भी किसी फैशन ज्योतिषी से अपना भविष्यफल जानना चाहेंगेतो सबसे पहला सवाल यह कि आप अपने भविष्य को लेकर क्या सोचते हैं?आपको कौन-कौन से ब्रांड की जानकारी है?अगर कभी ज्वैलरी खरीदनी हो तो किस तरह की खरीदेंगेएक्सेसरीज पर कितना पैसा खर्च करते हैं?इन्हीं सवालों के साथ एक और सवाल है कि क्या आप ज्योतिष पर यकीन करते हैं?आपको अपनी राशि मालूम हैदरअसल ये सारे सवाल एक दूसरे से गहरे जुड़े हैं।
फैशन राशिफल
मेष :  इस राशि के लोगों को शुद्ध और सिंथेटिक फेब्रिक से बने परिधान पहनने चाहिए।
लालपीलानारंगी रंग का चयन करें। नीलेग्रे और काले रंग के प्रयोग से बचें। इनको चमड़े या पक्षियों के पंखों से बने परिधानों से भी बचना चाहिए। ऐसे परिधान पहनेंजिसमें बहुत तरह के कट्स हों। बहुत सारे रंगों से बने डिजाइन पहनें।
वृष : चमकीला सिल्कसिंथेटिक फेब्रिक इस राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है।
इस राशि के लोगों को सफेद और हल्के हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। लाल और नारंगी रंग के प्रयोग से बचें। अधिकतर सादे या फिर बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान पहनें।  सिल्वर और प्लेटिनम इस राशि के लोगों के लिए अनुकूल हैं।
मिथुन : शुद्ध कपास और लिनेन से बने परिधान इनके लिए अच्छे हैंलेकिन इनको सिंथेटिक कपड़ों से बचना चाहिए।
हरा रंग इनके अनुकूल है,लेकिन पीला नहीं। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान इनके अनुकूल हैं।
कर्क : रेशमसूती और लिनेन इनके लिए अनुकूल हैं।
सिंथेटिक कपड़ों से बचें। सफेद,हल्का पीलापन लिये हुआ सफेद रंग पहनें। नीले और काले रंग का कपड़ा न पहनें। सादे डिजाइन किए हुए कपड़े पहनें।
सिंह : इस राशि वालों के लिए सूती कपड़े अच्छे हैं।
लालपीलेनारंगी उपयुक्त हैं। नीलेकालेभूरे और धूसर रंगों से बचें। आउटफिट्स में बहुत सारे कट्स का प्रयोग करेंलेकिन चमड़े और पंखों से बने परिधान न पहनें।
कन्या : सूती कपड़े से बने परिधान इनके लिए उपयुक्त हैं।
इनको हरे और सफेद रंगों को चुनना चाहिए। हल्का हरासफेद और पीले रंग से बचना चाहिए। कन्या राशि के लोगों को भी सादे डिजाइन ही पहनने चाहिए।
तुला : चमकीला सिंथेटिक सिल्क इस राशि वालों के लिए अनुकूल है।
सफेद,हल्का हरा और भूरा भी पहन सकते हैंपरंतु लाल और नारंगी रंग से बचें। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान पहन सकते हैं।
वृश्चिक : मिश्रित सूती कपड़ा पहनें।
लाल,पीला और नारंगी रंग का कपड़ा पहनें। नीले भूरे और काले रंग से बचें। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले कपड़े पहनें।
धनु : सिंथेटिक और चमकीला सिल्क पहनें।
पीलाशिफॉन और हल्का नारंगी रंग पहनें। नीले और काले रंग से बचें।
मकर : कॉटनलिनेन इस राशि के लिए अच्छे माने जाते हैं।
सिंथेटिक का इस्तेमाल न करें। रंगों में इन्हें नीलेकालेभूरे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के लोगों को लालसफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिए।
कुंभ : कॉटनसिल्कलिनेन इस राशि के लिए अच्छे माने जाते हैं।
सिथेंटिक का इस्तेमाल न करें। रंगों में इन्हें नीले,कालेभूरे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के लोगों को लालसफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिए।
मीन: इस राशि के लोगों के लिए सिंथेटिक और चमकीले सिल्क के कपड़े अच्छे रहते हैं।
पीलेकेसरिया और हल्के नारंगी रंग के व इन्हें पहनने चाहिए। काले और नीले रंग से बचें। सादे और मल्टी डिजाइन कपड़े पहन सकते हैं।



No comments:

Post a Comment